लखनऊ, सितम्बर 9 -- राजधानी लखनऊ की मेट्रो के विस्तार की तैयारी अब जमीन पर भी दिखने लगी है। प्रस्तावित नए मेट्रो गलियारों के लिए ट्रेनों के संचालन, रखरखाव और खड़े करने को डिपो बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पड़ोसी जिले बाराबंकी से भी मेट्रो को जोड़ने की तैयारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण करीब 20 हेक्टेयर जमीन तलाश रहा है। जमीन चिह्नांकन के लिए एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार पांच अधिकारियों की कमेटी बना दी है। समिति प्रस्तावित मेट्रो मार्गों के दो किलोमीटर के आसपास जमीन की उपलब्धता और उसकी उपयोगिता का परीक्षण करेगी। 2047 तक राजधानी के लगभग सभी प्रमुख इलाकों को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी है। इस पर तेजी से काम शुरू हुआ है।पीजीआई से बाराबंकी तक बढ़ेगा मेट्रो का दायरा राजधानी में आने वाले वर्षों में मेट्रो का दायरा काफी बढ़ाने की तैयारी है। बाराबंकी, पीज...