लखनऊ में 8.99 लाख में फ्लैट, एलडीए ने तीन परियोजनाओं के लिए तय की कीमतें, जल्द शुरू होगी बुकिंग
लखनऊ, जुलाई 31 -- राजधानी लखनऊ में अपना घर का सपना देखने वालों के लिए विकास प्राधिकरण एक बार फिर खुशखबरी लेकर आया है। लंबे समय बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गरीब, मध्यम वर्ग और उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए एक साथ आवासीय योजना तैयार की है। प्राधिकरण ने अपनी तीन प्रमुख आवासीय परियोजनाओं में प्रस्तावित 2504 फ्लैटों की कीमतें तय कर दी हैं। वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने लागत निर्धारण के बाद फ्लैटों का मूल्यांकन किया, जिसे एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एलडीए की नई दरों के अनुसार सबसे सस्ता फ्लैट 8.99 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। सबसे महंगा फ्लैट 94.92 लाख रुपये का होगा। प्राधिकरण का दावा है कि इन योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, मध्यम वर्ग और उच्च आय वर्ग के लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.