नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- मलिहाबाद (लखनऊ) संवाददाता। मलिहाबाद के खंडसरा गांव में चार दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। तीनों बच्चों को पहले हल्का बुखार आया। इसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि मौत के समय तीनों बच्चों की नाक और मुंह से खून निकला था। एक ही परिवार में लगातार तीन मौतों के बावजूद शुरुआती दो घटनाओं के बाद बीमारी की वजह जानने के लिए तत्काल कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। तीसरे बच्चे की मौत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकती है। किसान आशीष कुमार के सबसे छोटे बेटे दिव्यांश (3) की नौ नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे खेलते समय अचानक तबीय...