प्रमुख संवाददाता, मार्च 2 -- लखनऊ के रहीमाबाद के तरौना गांव में शाम के वक्त सात साल की मासूम बच्ची अंशिका को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परेशान होकर उसकी मां सोनी तलाशने निकली। घर से करीब 500 मीटर दूर गांव के बाहर खेत में बच्ची की लहूलुहान लाश मिली। यह देखकर मां की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां सोनी ने बताया कि उनकी बेटी अंशिका कक्षा एक की छात्रा थी। रविवार शाम लगभग 5:30 बजे वह अकेले घर के पास शौच के लिए गई थी। लगभग आधा घंटे तक जब वापस नहीं आई तो खोजने के लिए खेत की ओर निकली। घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बेटी की लहूलुहान लाश पड़ी मिली। इस दौरान हमलावर आवारा कुत्तों का झुंड उसी खेत में कुछ दूर मौजूद था। इस घटना से तरौना गांव...