लखनऊ, मार्च 24 -- प्रदेश में टीबी को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से जागरूकता फैलाई जा रही है। लखनऊ के ऐसे 65 गांव हैं, जिन्हें टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी के खिलाफ लड़ाई में इन गांव के प्रधानों की भूमिका भी अहम रही है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को टीबी दिवस और सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर गोमतीनगर स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में इन 65 गावों के प्रधानों को सम्मानित किया। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में प्रदेश ने तरक्की की है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.