लखनऊ, मई 7 -- जिलाधिकारी ने खुद की जानकारी अपलोड कर की स्वगणना की शुरुआत की लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य अनिवार्य, सभी करें पूरा सहयोग जनगणना की गुरुवार को शुरुआत हो गयी। पहले चरण में स्वगणना होनी है। लखनऊ की जनता ने भारी जोश दिखाया। पहले दिन शाम पांच बजे तक 3296 लोगों ने आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) अपनी जानकारी अपलोड कर दी थी। स्वगणना का प्रयास करने में लखनऊ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। कुल 3865 लोगों ने प्रयास किया, जिसमें 3296 सफल रहे। यह भी पढ़ें- Census Of India: पोर्टल पर आज से खुद कर सकेंगे स्व-गणना; 34 सवालों का जवाब देना होगास्वगणना का औपचारिक उद्घाटन शाम पांच बजे तक मिली जानकारी के अनुसार सूची में पहले स्थान पर रहे सोनभद्र में 17961 लोगों ने प्रयास किया, जिसमें 17213 लोग सफल रहे। वहीं दूसरे स्थान पर...