लखनऊ, मई 13 -- देश के उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन के लिए 16 और 17 मई को ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में 'स्वदेशी व्यापारी जुटान' की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत, ऑनलाइन व्यापार की चुनौतियां, इंस्पेक्टर राज से मुक्ति और निर्यात बढ़ाने जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। इसमें 22 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...