विजय वर्मा, फरवरी 28 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में 15 मार्च से संपत्तियों की ई-रजिस्ट्री होगी। एलडीए प्रदेश का पहला प्राधिकरण बनने जा रहा है जहां संपत्ति की रजिस्ट्री पूरी तरह डिजिटल होगी। नई व्यवस्था से संपत्ति खरीददारों को निबंधन कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। एलडीए में एक जगह बैठकर रजिस्ट्री की पूरी कार्रवाई होगी। इससे आवंटियों का न सिर्फ शोषण बचेगा बल्कि भागदौड़ के साथ उनका समय भी बचेगा।मॉडल के तौर पर चुना गया एलडीए ई-रजिस्ट्री की इस पहल के लिए निबंधन विभाग ने एलडीए को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है। महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने 16 फरवरी को आदेश जारी कर एलडीए को ई-रजिस्ट्री लागू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही एलडीए को उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.