लखनऊ, अप्रैल 11 -- राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने गुरुवार रात नौ से 11 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि इस दौरान 101 स्थानों पर चेकिंग कर कुल 2224 व्यक्तियों को जांच के दायरे में लिया गया। इनमें से 396 लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ धारा 34 (शांति भंग की कार्रवाई)के तहत चालान की कार्रवाई की गई। जेसीपी बबलू कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों की रोकथाम करना और आमजन-खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। चेकिंग के दौरान सड़क, बाजार, पार्क, बस स्टैंड, चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में शराब पीकर उत्पात मचाने, राहगीरों से अभद्रता करने और गाली-गलौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.