लखनऊ, अक्टूबर 13 -- यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां होटल के 10वें मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से एक प्रेमिका की मौत हो गई। उधर, प्रेमी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही प्रेमी की तलाश में पुलिस की एक टीम दबिश जुट गई। ये घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके का है। ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित होटल सैलेस्टियल मैन्योर प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ सुबह 10वें तल पर कमरा नंबर 1037 में ठहरी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे युवती 10वें फ्लोर से संदिग्ध परिस्तिथियों में नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, प्रेमी मौके से फरार हो गया। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। प...