लखनऊ में होगा राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन, तैयारियां शुरू
लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन्स उत्तर प्रदेश शाखा की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ के जानकीपुरम स्थित डॉ. ओपी श्रीवास्तव सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज इन होम्योपैथी में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य एवं आईआईएचपी के मुख्य समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता गोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी रह चुके और वर्तमान में आईआईएचपी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. ओपी श्रीवास्तव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2027 में आईआईएचपी द्वारा लखनऊ में एक वृहद राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट का राष्ट्रीय सेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.