गाजीपुर, मई 18 -- गाजीपुर। जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति और बार संघ के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में वकीलों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें न्यायिक जांच की मांग की गई। जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ सिंह और कार्यवाहक सचिव राहुल मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेश पर चैंबर हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निहत्थे वकीलों पर बल प्रयोग किया, जिससे कई अधिवक्ता घायल हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था संभालने के बजाय लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया। अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण विरोध कर रहे वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस घटना के विरोध में सेंट्रल बार एसोस...