लखनऊ में हुई हत्या का पूरा खुलासा न होने से परिजन निराश
उन्नाव, सितम्बर 28 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के राजेपुर गांव के रहने वाले धीरेन्द्र प्रताप सिंह की लखनऊ में हुई हत्या का अब तक पूरी तरह खुलासा न होने से परिजनों में निराशा है। मृतक धीरेंद्र के भाई अवधेश प्रताप सिंह ने जनसुनवाई के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कर घटना का सही खुलासा कराने की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनके भाई धीरेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ में रहते थे। 29 अगस्त को उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले में लखनऊ में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच के दौरान मृतक धीरेंद्र के ड्राइवर, उसकी पत्नी समेत एक-दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद घटना के पीछे की पूरी वजह और अन्य पहलुओं का खुलासा नहीं हो सका है। इससे परिवार के लोग भयभीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.