लखनऊ, मार्च 27 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार की शाम तक रुक-रुक कर पड़ी फुहारों से शहर का मौसम सुहाना हो गया। दिन के तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे तेज हवाओं के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है। वहीं, दिन में हुई रुक रुक कर बारिश से कहीं जाम लगा तो कहीं कीचड़ हो गई। मौसम का मिजाज गुरुवार की रात से ही बदल गया था। भोर में कुछ इलाकों में तेज बौछार पड़ी। इसके बाद हल्की धूप निकली। कुछ देर में ही आसमान में फिर काले घने बादल छा गए। इस दौरान हवा के झोंके पंखे की जरूरत खत्म कर रहे थे। दोपहर बाद कई इलाकों में फिर से कुछ मिनट फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में कुल 2.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दिन के तापमान में बारिश की वजह से गिरावट हुई। अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.