लखनऊ में हफ्ते के पहले दिन हर ओर जाम
लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ में हफ्ते के पहले ही दिन कई आयोजनों के चलते वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि मुख्य सड़क से लेकर चौराहे-तिराहे तक जाम की चपेट में आ गए। सुबह नौ बजे से जाम का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर की चिलचिलाती धूप में भी वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान बाइक, कार सवार के अलावा स्कूली वाहनों में सवार बच्चे भी परेशान होते दिखे। जहां-जहां ट्रैफिक जाम की स्थिति भयावह दिखी, वहां पर मौके पर ट्रैफिक कर्मी पहुंचकर रास्ता खाली कराते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सोमवार को डालीगंज से बुद्धा पार्क तक करीब एक घंटा जाम लगा रहा। यह भी पढ़ें- अम्बेडकर पार्क के पास आज वाहनों का रास्ता बदला रहेगा मेडिकल कॉलेज चौराहे से चरक चौराहे की तरफ आने वाली रोड पर जाम का सिलसिला घंटों जारी रहा। नक्खास से चरक चौराहा आने वाली रोड पर बेतरतीब खड़े ई रिक्शा के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.