लखनऊ, फरवरी 17 -- राजधानी में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार को वृंदावन योजना स्थित सौभाग्यम अपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक, पार्षदों, नगर निगम अधिकारी मौजूद थे। मेयर ने इसे लखनऊ को स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। महापौर ने बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 17 से 28 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान शहर के सभी 110 वार्डों को निर्धारित 12 मानकों पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता वार्ड स्तर पर ठोस बदलाव लाने का प्रयास है। एक सप्ताह की तैयारी के बाद नगर निगम की टीम प्रत्येक वार्ड का फील्ड निरीक्षण कर मूल्यांकन करेगी। 12 पैरामीटर पर होगा मूल्यांकन प्रतियोगिता के तहत सो...