लखनऊ में स्कूल के अंदर घुसकर प्रिंसिपल को गोली मारी, फायरिंग से भगदड़, चीखने-चिल्लाने लगे बच्चे
नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास जुगराजगंज में प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान में गुरुवार दोपहर सिरफिरे युवक ने स्कूल के प्रिंसिपल को गोली मार दी। गोली आलमारी से टकराती हुई प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह के पेट में लगी है। फायरिंग से बच्चों में भगदड़ मच गई। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मलिहाबाद भेजा गया। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस रंजिश, संबंधों और लेन-देन के विवाद में तफ्तीश कर रही है। अनिल कुमार सिंह निवासी जुगराज गंज रेलवे स्टेशन रहीमाबाद प्रभावती पी वी शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल हैं। स्कूल रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के निकट चलता है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जुगराज गंज का विजय पाल वैगन आर कार से आकर स्कूल के सामने रुका। विजय पाल असलहा लहराता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.