नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Lucknow News: राजधानी लखनऊ के विकास नगर में आवासीय इलाके से सटी झोपड़पट्टी में आग लगने के दौरान 100 से अधिक सिलेंडरों में ताबड़तोड़ धमाके हुए। इससे आग और विकराल हो गई थी। लपटें करीब 20-30 फीट ऊपर तक उठ रही थी। कालोनी में रहने वाले लोग दहशत के कारण अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए। कुछ लोगों ने बस्ती से 50 से अधिक गैस सिलेंडर निकालकर पीछे नाले में डाल दिए। करीब 10 किलोमीटर के दायरे में धुएं का गुबार देखा गया। अग्निकांड इतना भीषण था कि लपटों से आसमान लाल हो गया। शाम होने के नाते भी लपटें दूर तक देखी गईं। घंटों चारों तरफ चीख पुकार मची थी। देर रात करीब आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुंशीपुलिया से आगे सीतापुर बाईपास किनारे सैकड़ों झुग्गी झोपड़ियां लंबे समय से आबाद थीं। इनमें आसपास के जिलों के सैकड़ों मजदूर व अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.