लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
लखनऊ, सितम्बर 29 -- राजधानी लखनऊ में जमीन खरीदने वाले सैकड़ों लोगों को बड़ा झटका लगा है। सुशांत गोल्फ सिटी में कंसोर्टियम की 1000 करोड़ की जमीन खरीदने वाले 846 लोगों की रजिस्ट्री निरस्त होगी। कंसोर्टियम के नियमों का उल्लंघन कर भूखंड खरीदने वालों के आवंटन और बैनामे निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इन खरीदारों को एलडीए की ओर से किसी तरह का मुआवजा भी नहीं दिया जाएगा। प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अवैध बैनामों को 'विधि शून्य' घोषित कराने के लिए सक्षम न्यायालय में कानूनी चुनौती देने को भी कहा है।आईएएस, बड़े कारोबारी और नेताओं की जमीनें इन 846 बड़े भूखंडों को खरीदने वालों में आईएएस अधिकारियों, कारोबारियों, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.