लखनऊ, मार्च 20 -- इस बार आया पश्चिमी विक्षोभ काफी ताकतवर रहा। इसकी ट्रफ लाइन ही दो हजार किलोमीटर से ज्यादा लम्बी रही। ऐसे में लखनऊ में इसका असर सुबह दिखा जब अचानक घने बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला चला। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह तो जलभराव हो गया। पेड़ और खंभे गिरने से बिजली गुल हो गई। सुबह हल्के बादल जरूर थे लेकिन बीच-बीच में धूप भी आ जा रही थी। पौने नौ बजे के आसपास आसमान में बादल गहराने लगे। इसके कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। रोशनी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर वाहनों की लाइटें जलाने की नौबत आ गई। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश से अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री नीचे आ गया। दफ्तरों के एसी और घरों के पंखे बंद करने की नौबत आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.