बागपत, मार्च 9 -- पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री से लखनऊ जाकर मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनपद बागपत में नहरों, रजवाहों के सफाई कार्य में हुई लीपापोती की शिकायत कर जांच भी कराए जाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नहरों एवं रजवाहों की सफाई हुई थी उसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों ने मिलीभगत करके सही कार्य नहीं किया हैं। जगह-जगह अधूरी सफाई के अलावा पटरियों के टूटने से होने वाले नुकसान भी बढ़ गए हैं। उन्होंने इसकी जांच कर कर उचित कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों का गन्ना भुगतान जल्द कराए जाने के अलावा चीनी मिलों का संचालन तब तक कराए जाने की मांग कि जब तक किसानों का पूर्ण गन्ना चीनी मिलों में न पहुँच जाए।चौधरी साहब सिंह ने बागपत शुगर मिल के विस्त...