लखनऊ, अप्रैल 23 -- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति रश्मिरथी के 75 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व का आयोजन होगा। 24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस भव्य साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन राष्ट्रकवि दिनकर की स्मृतियों को समर्पित होगा, जिसमें साहित्य, राष्ट्रचिंतन, संस्कृति और प्रेरक विचारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 24 को राष्ट्रीय परिसंवाद और रश्मिरथी नाटक24 अप्रैल को उद्घाटन सत्र के साथ रश्मिरथी संवाद स्मारिका का लोकार्पण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी करेंगे रश्मिरथी पर्व का शुभारंभ इसके बाद राष्ट्रीय परिसंवाद होगा, जिसमें वि...