लखनऊ, फरवरी 2 -- बंथरा के बनी इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफ जयसिंह रावत को असलहा दिखा कर जेवरों से भरा बैग लूट लिया। फिर धक्का देकर गिराया और भाग निकले। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। जयसिंह रावत की जुनाबगंज में उदय ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दुकान पर भाई उदय और वह बैठते हैं। जयसिंह के मुताबिक रविवार रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। घर के पास ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा लगाया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जेवरों से भरा बैग लूट लिया। बैग में कुछ सोने और चांदी के जेवर थे। वारदात के बाद बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकले। सूचना पर बंथरा थाना प्रभारी और एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच करने के साथ ही साक्ष्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.