देवरिया, जून 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। रक्तदान को जन आंदोलन का स्वरूप देने वाले व रक्तदान सेवा को मशहूर समाजसेवी स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड के संस्थापक एवं निफा जिलाध्यक्ष सन्तोष मद्धेशिया वैश्य और रक्तवीर सदस्य अभिषेक कुमार गुप्ता को 28 जून को लखनऊ में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जाएगा। दोनों रक्तवीरों को निफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे एवं सचिव इंजी. राजीव गोयल ने आमंत्रित किया है। लखनऊ में बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उत्तर प्रदेश समिति द्वारा आयोजित संवेदना-2 सम्मान समारोह में प्रदेश भर के रक्तदानियों में जिले के नगर पंचायत भलुअनी निवासी दोनों रक्तवीरों को पिछले दस वर्षों से रक्तदान शिविरों के आयोजन,जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों सहित विशेषकर विगत वर्ष 23 मार्...