मऊ, जनवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। मऊ जिले के परदहां ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत परसपुरा निवासी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय को उनके सामाजिक कार्यों रक्तदान समेत विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम के लिए सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राज्य युवा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। उन्हें विवेकानंद स्मृति ओर प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र और 50 हजार रुपए की राशि प्रदान करके सम्मानित किया गया। मऊ के दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय के सम्मानित होने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.