लखीसराय, जनवरी 11 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के राधा डेंटल केयर के चिकित्सक एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत किरणपुर गांव निवासी डॉ. उदयशंकर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय डेंटिस्ट एंड इंप्लांट सोसायटी कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया। सोसायटी के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार ने दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर को सम्मानित किया । डॉ. उदयशंकर को यह सम्मान दंत चिकित्सा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने, आधुनिक उपचार पद्धतियों को अपनाने तथा सम्मेलन के दौरान आयोजित प्रायोगिक सत्र और व्याख्यान माला में सक्रिय सहभागिता के लिए दिया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए दंत चिकित्सकों ने भाग लिया, जहां बदलते समय के साथ दंत उपचार में हो रहे तकनीकी सुधारों और नई चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.