लखनऊ, दिसम्बर 27 -- यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम लखनऊ में काटे जाएंगे। वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज में 11.56 लाख और तीसरे नंबर पर कानपुर नगर में 9.02 लाख वोटरों के नाम कटेंगे। यह स्थानांतरित, अनुपस्थित व जिनकी मृत्यु हो गई है वह मतदाता हैं। महोबा में सबसे कम 85354 वोटरों के नाम ही कटेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से शुद्ध मतदाता सूची बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अब 31 दिसंबर को जो ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। अभी जो मतदाता सूची थी उसमें 15.44 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। अब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटेंगे तो अब जो ड्राफ्ट मतदाता सूची आएगी उसमें 12.55 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। यूपी में एसआईआर की तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.