लखनऊ, दिसम्बर 23 -- शीतलहर और घने कोहरे के चलते स्कूलों में प्री प्राइमरी व नर्सरी के बच्चों के लिए 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच चलेंगी। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम विशाख जी ने मंगलवार को जारी आदेश में डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। डीआईओएस राकेश कुमार व बीएसए विपिन कुमार ने स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि कक्षा एक से 12वीं तक स्कूल आने वाले बच्चों को सर्दी से बचाव के सभी इंतजाम मुहैया कराएं। बच्चों को खुले में कतई न बैठाएं। कड़ाके की सर्दी में छोटे बच्चों की सेहत को लेकर जिलाधिकारी ने छुट्टी की घोषणा की है। स्कूलों ने अभिभावकों को भेज...