लखनऊ में शाम ढलते ही आई आंधी-बारिश, पारा 4 डिग्री लुढ़का
लखनऊ, जून 1 -- मई के आखिरी दिन रविवार को शाम करीब पांच बजे शहर के मौसम ने अचानक करवट बदली। दिनभर की उमस के बाद अचानक तेज और धूलभरी हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते आसमान में काले-घने बादलों का डेरा जमा हो गया और कड़कती बिजली के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस आंधी-पानी के चलते ठंडी हवाएं चलने से शहर का मौसम सुहाना हो गया। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग रिवर फ्रंट पहुंचे। रविवार को हुई इस मौसमी हलचल के कारण लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम यानी 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे गिरकर 24.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हवा में अधिकतम नमी का स्तर 78 प्रतिशत रहा, जिससे शाम के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.