लखनऊ, मार्च 31 -- वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन देर रात तक कलेक्ट्रेट और जवाहर भवन कोषागार में विभागों के अधिकारी वित्तीय स्वीकृतियों के लिए गुहार लगाते दिखाई पड़े। कलेक्ट्रेट ट्रेजरी में रात 12 बजे तक करीब 2380 करोड़ के बिल पास किए गए। सबसे लेटलतीफ रहे विभागों में सेतु निगम रहा। इसके अलावा उच्च शिक्षा, स्टाम्प एवं निबंधन समेत दर्जन भर विभागों के अधिकारी देर से पहुंचे। कलेक्ट्रेट की ट्रेजरी में एक विभाग के अधिकारी देर से पहुंचे थे। ऐसे में सीधे मुख्य कोषाधिकारी के कक्ष का रुख किया। उसके बाद अपनी मजबूरियां गिनाने लगे। वह अकेले नहीं थे। रात 11:50 के करीब विभिन्न विभागों के 30 से अधिक अफसर-बाबू ट्रेजरी के बाहर थे। ट्रेजरी में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दौरान बजट खपाने के लिए बिल पास कराने की भारी भीड़ और मारामारी देखने को मिलती है। विभाग अंतिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.