शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- शाहजहांपुर। लखनऊ के गोल्डन ब्लॉसम, फैजाबाद रोड पर 11 से 13 सितंबर तक फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से इंडिया फोटो एंड वीडियो एक्सपो आयोजित किया गया। 12 सितंबर को प्रदेशभर के फोटोग्राफरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ फोटोग्राफर एवं एसोसिएशन की कोर कमेटी के सदस्य भवनेश निझावन को सम्मानित किया गया। वह वर्ष 1976 से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिष्ठान के 50 वर्ष पूरे होने पर उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुणेश अग्निहोत्री, महामंत्री मोहम्मद फहीम, जतिन निझावन, राजीव कामरा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अनिल वर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड यह भी पढ़ें- लखनऊ फोटो वीडियो एक्सपो में छाई पीलीभीत की टीम यह भी पढ़ें- वीडियो एक्सपो म...