लखनऊ में वकील ने घर आए दामाद को पीट-पीटकर मार डाला
लखनऊ, मार्च 18 -- आशियाना सेक्टर आई में मंगलवार रात अधिवक्ता तीरथ राज सिंह ने घर आए 32 वर्षीय दामाद विष्णु यादव के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। घर के अंदर बरामदे में विष्णु का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से चारपाई का पाया बरामद किया है। अधिवक्ता तीरथ और उनकी बेटियों समेत पांच को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर, एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल ने पुलिस बल फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किए। पुलिस उपायुक्त मध्य के मुताबिक विष्णु यादव मूल रूप से प्रतापगढ़ के सांगीपुर इलाके के पीठापुर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने चार वर्ष पूर्व तीरथ सिंह की अधिवक्ता बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार को विष्णु अपनी ससुराल आए थे। रात करीब 10:30 बजे उनका ससुर से विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.