लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन
हमीरपुर, मई 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। लखनऊ में वकीलों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहा। इससे वादकारियों को परेशानी हुई। नारेबाजी करते हुए वकीलों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें वकीलों के टूटे चैंबर बनवाए जाने और घायल वकीलों को पांच लाख रुपए मुआवजा की मांग की गई है। बार संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति की संयुक्त अगुवाई में वकील कचहरी से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वकीलों ने एक सुर से लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- लखनऊ की घटना पर ज्ञापन सौंप अधिवक्ताओं ने दिखाया गुस्सा राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में लाठीचार्ज में घायल वकीलों का उचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.