लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा
एटा, मई 18 -- लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने पर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। जिसके विरोध में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन में जुलूस निकालकर एसडीएम पीयूष रावत को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से अधिवक्ताओं के तोड़े गए चैंबर पुन: बनवाया जाने को मांग की है। अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार की निंदा की है। सोमवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर पहुंचे अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम जलेसर को सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव, सचिव डीएस यादव, सुनील दीक्षित, जयशंकर गौड, राजेश शर्मा, कमलेश सारस्वत, सुनील यादव, एदल सिंह बघेल, शाहनवाज खान, जेपी सिंह, सुबोध कुमार जैन, प्रमोद कुमार राठी, रमेश पाल सिंह, सत्य प्रकाश जाटव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.