लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फर नगर, मई 20 -- बुढ़ाना। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैम्बर तोडे जाने, उन पर हुए लाठीचार्ज के विरोध एवं अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने के संबंध में बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। बार संघ बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने दिए ज्ञापन में कहा कि लखनऊ मे प्रशासनिक कार्यवाही के नाम अधिवक्ताओ के चैंबरों को अवैध रूप से तोड़ने और शांतिपूर्ण विरोध कर रहे वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने की बुढ़ाना बार एसोसिएशन कड़े शब्दों मे घोर निंदा करती है। लाठीचार्ज में शामिल और इसके जिम्मेदार दोषी पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने दिया ज्ञापन ज्ञापन देने वालों में बार संघ अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.