लखनऊ, अगस्त 30 -- लखनऊ में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबर और दुकानों पर रविवार शाम नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की भारी फोर्स तैनात रही। वकीलों ने कार्रवाई का विरोध किया और अधिकारियों से निर्धारित संख्या से अधिक चैंबर नहीं तोड़ने की मांग की। रविवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी टीम के साथ जिला कोर्ट परिसर के आसपास पहुंचे। कुछ ही देर बाद नगर निगम की टीम आठ बुलडोजर और हाईवा लेकर मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद अवैध चैंबरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इलाके की बिजली भी काट दी गई। जिला अदालत के आसपास चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस बल ने लोगों को मौके से हटाकर जगह खाली कराई।वकीलों के अवैध चैंबरों पर चला बुलडोज...