लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा बुलडोजर; हाईकोर्ट के आदेश पर ऐक्शन, भारी हंगामा
लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ में कचेहरी के आसपास रविवार को नगर निगम की ओर से बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने कोर्ट परिसर के बाहर बने अवैध कब्जों को हटाने का अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि कुल करीब 200 से ज्यादा अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें हटाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते दिखाई दिए। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।बुलडोजर ऐक्शन के विरोध में वकील प्रशासन की टीम ने कोर्ट परिसर के आसपास बने अवैध ढांचों, दुकानों और चैंबरों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखी। इस बुलडोजर कार्रवाई का कई वकीलों ने विरोध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.