लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को हजरतगंज में राष्ट्रीय पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक मोर्चा ने शोषित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के हक और भागीदारी को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में साफ संदेश दिया गया कि संगठन अब समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों को संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर संगठित करने की मुहिम को नई गति देगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सचिवालय के विशेष सचिव श्री राजेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, शिक्षाविद् और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के अंगवस्त्र व माल्यार्पण से किए गए स्वागत के साथ हुई.

राष्ट्रीय अध...