नई दिल्ली, अगस्त 21 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ट्रैफिक पुलिस चौकी में साइकिल से जा रहे लॉ के छात्र को रोककर बंद करने और पिटाई का आरोप लगा है। छात्र की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय के कई छात्र मौके पर पहुंच गए और विरोध में सड़क जाम करने की कोशिश की। मौके पर हंगामे के बाद मड़ियांव पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। मामला शुक्रवार दोपहर का है। सीतापुर के रहने वाले गुलशन कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ सेकंड ईयर के छात्र हैं। गुलशन का आरोप है कि वह साइकिल से विश्वविद्यालय जा रहे थे। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी के पास उन्हें रोक लिया गया। गुलशन ने जानकीपुरम थाने में दी तहरीर में कहा है कि चौकी में मौजूद होमगार्ड मिथलेश यादव, राकेश यादव और सिविल ड्रेस में एक अन्य व्...