भदोही, मई 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। इसमें लखनऊ में एक दिन पूर्व अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई। डिबाए अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे एडवोकेट और महासचिव आनंद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में बैठक कर सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस दौरान डिबाए अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करना हर स्तर से गलत है। डिबाए के पदाधिकारी और सदस्य इसका कड़ा विरोध करेंगे। अधिवक्ता समाज के साथ इस तरह का कृत्य होना गंभीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन अधिवक्ताओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएग...