फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- कांग्रेसियों पर लखनऊ में किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस पार्टी 19 फरवरी को नगर के गाँधी पार्क में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत 17 फरवरी को लखनऊ में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा की ओर शांतिप्रिय तरीके से कूच कर रहे थे। कांग्रेसियों पर पुलिस फोर्स द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज कर दिया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेकों कांग्रेसी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे नगर में गांधी पार्क पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सभी कांग्रेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.