लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में उतरौला के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बलरामपुर, मई 19 -- उतरौला/बलरामपुर, संवाददाता। राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को उतरौला तहसील परिसर में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे वकीलों पर बल प्रयोग किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न्याय व्यवस्था का अपमान है। वकीलों ने "पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद" के नारे भी लगाए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने दिया ज्ञापन ज्ञापन में लाठीचार्ज की निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.