मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। लखनऊ में वकीलों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही साथ जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। चेताया कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि उत्पीड़न किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़ने के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- सपा अधिवक्ता सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा यह भी पढ़ें- ​लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...