लखनऊ में लगे बॉयकॉट सपा के पोस्टर, स्वामी प्रसाद मौर्य के मुद्दे पर अखिलेश की घेराबंदी
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं त्यों-त्यों राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। पिछले दिनों 'इंडिया' गठबंधन में स्वामी प्रसाद मौर्य के शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया और उस पर स्वामी के पलटवार के जो राजनीतिक तल्खियां देखने को मिलीं अब उसी की अगली कड़ी में लखनऊ में बॉयकॉट सपा के पोस्टर लगे दिख रहे हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बॉयकॉट अखिलेश यादव और बॉयकॉट समाजवादी पार्टी के ये पोस्टर और होर्डिंग्स लगी हैं। इन पोस्टरों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की तस्वीर लगी है। कुछ पोस्टरों पर अखिलेश की तस्वीर के ऊपर क्रॉस का निशान लगा भी दिख रहा है। पोस्टर के नीचे मौर्य शाक्य सैनी कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.