कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर। उप्र राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, डीजी कॉलेज की ओर से क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी (कानपुर-झांसी क्षेत्र) का कृतित्व आर्ट गैलरी में उद्घाटन हुआ। इसका शुभारंभ विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, हनुमान मंदिर पनकी के महंत कृष्णदास महाराज, बीएचयू के पूर्व विभागाध्यक्ष एस प्रणाम सिंह ने किया। कहा कि यहां चयनित एवं पुरस्कृत चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ में किया जाए, जहां अन्य क्षेत्रीय प्रदर्शनी की विजेताओं की कृतियों को भी शामिल किया जाए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अकादमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कलाकारों के प्रोत्साहन और उनके सतत विकास के लिए ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उप्र संगीत नाट्य अकादमी लखनऊ के निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.