लखनऊ में रेल ब्लॉक आज तक और
बरेली, सितम्बर 14 -- बरेली। रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण हेतु यातायात एवं पावर ब्लॉक की अवधि को 15 सितम्बर तक बढाया गया है। जिसमें ट्रेनें शार्ट टर्मिनेशन/ शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन कर पूर्व की भांति चलेंगी। 14 और 15 सितंबर तक दो दिन को ब्लॉक आगे बढ़ा दिया गया था। मंगलवार शाम तक काम पूरा होने के बाद ब्लॉक खुलेगा। ब्लॉक के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली, बनारस-देहरादून, बरौनी-अंबाला समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते हो रहा है। ब्लॉक संभवता 16 सितंबर से खुल जाएगा, इसके बाद ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग से होने लगेगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.