रांची, दिसम्बर 3 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। लखनऊ में आयोजित 19वीं नेशनल जंबूरी कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे नवपल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक बबलू ठाकुर, शिक्षिका अंकिता कुमारी और 21 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बच्चों ने सुरक्षा प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्हें राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के समक्ष आयोजित परेड में शामिल होने का भी मौका मिला। इस दौरान लखनऊ में बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस जंबूरी में पूरे देश से 33 हजार स्काउट और मालदीव, नेपाल, श्रीलंका तथा सऊदी अरब से 1500 स्काउट शामिल हुए थे। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार सहित पूरे विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.