लखनऊ, दिसम्बर 19 -- शहर में सुबह कोहरा इतना घना था कि दृश्यता 50 मीटर तक आ गई। उसके बाद सतही स्तर पर दृश्यता बढ़ी लेकिन ऊंचे आसमान पर कोहरे की परत छाई रही। गलन भरी पछुआ की रफ्तार भी बढ़ गई। ऐसे में दिन और रात के तापमान में महज पांच डिग्री का फासला रह गया। इससे दिन में भी रात जैसी भीषण सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार को भी घने कोहरे का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीत दिवस जैसी स्थिति का भी अलर्ट है मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री नीचे लुढ़क गया। यह 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। वहीं, साल की बात करें तो इसके पूर्व वर्ष 2019 की दिसम्बर में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह से रात तक गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। दोपहिया पर बिना दस्ताने चलना मुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.