लखनऊ, फरवरी 1 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित शॉपिंग स्क्वायर के बाहर शुक्रवार रात बदमाशों ने एयरफोर्स से सेवानिवृत्त अफसर अवधेश पाठक का नाम पूछकर गोली मारी थी। इस बिंदु से पुलिस संभावना जता रही है कि वारदात को अंजाम किसी रंजिश के चलते दिया गया है। पुलिस रंजिश के कारणों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही सीसी फुटेज में कैद बाइक के आधार पर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, मेदांता अस्पताल में भर्ती अवधेश पाठक का शनिवार को आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल के मुताबिक बदमाशों की बाइक सीसी फुटेज में दिखी है। दो बदमाश थे। उसके आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, अवधेश पाठक के परिवारीजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने किसी से ...