लखनऊ में योगी से मिले बंशीधर भगत
हल्द्वानी, अगस्त 4 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कालाढूंगी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भगत ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं, आध्यात्मिक पर्यटन और दोनों राज्यों के सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की।भगत ने योगी सरकार के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में हुए कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष लगाव की सराहना की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रताप बोरा और पार्षद प्रमोद पंत भी मौजूद रहे। भगत ने इसे सद्भाव, साझा विरासत और दोनों राज्यों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने वाली महत्वपूर्ण भेंट बताया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चारधाम के साथ अन्य प्रमुख मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.